साहित्यकार व पति से किया दुर्व्यवहार

Updated:
विज्ञापन

— नगर के बसूश्री सिनेमा चौक के पास की घटना– चिकित्सक से इलाज करा कर लौट रही थी श्रीमती प्रभात– साहित्यकार श्रीमती प्रभात का पांव जख्मी, पति भी चोटिलसीतामढ़ी : नगर के बसूश्री सिनेमा चौक के पास रविवार को बिजली को लेकर रोड जाम कर रहे युवकों ने प्रख्यात साहित्यकार आशा प्रभात एवं उनके पति […]

विज्ञापन

— नगर के बसूश्री सिनेमा चौक के पास की घटना– चिकित्सक से इलाज करा कर लौट रही थी श्रीमती प्रभात– साहित्यकार श्रीमती प्रभात का पांव जख्मी, पति भी चोटिलसीतामढ़ी : नगर के बसूश्री सिनेमा चौक के पास रविवार को बिजली को लेकर रोड जाम कर रहे युवकों ने प्रख्यात साहित्यकार आशा प्रभात एवं उनके पति जगदीश प्रसाद से दुर्व्यवहार किया. रोड जाम का माजरा जानने के प्रयास में कुछ युवकों ने जगदीश प्रसाद के बाइक की चाबी निकाल ली और बाइक गिरा दिया. उक्त घटना में साहित्यकार श्रीमती प्रभात का पांव बुरी तरह से जख्मी हो गया, वहीं पति भी चोटिल हो गये. हद तो तब हो गयी जब श्री प्रसाद ने नगर थाना के आपातकालीन नंबर-100 पर कॉल किया, लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया. मीडियाकर्मियों द्वारा सूचना दिये जाने के बाद नगर थाने की पुलिस पहुंची और हुड़दंग व सरेआम गुंडागर्दी करनेवाले युवकों को खदेड़ दिया. घटना के संबंध में श्री प्रसाद ने नगर थाने में आवेदन दिया है. आवेदन में कहा है कि वह पत्नी को चिकित्सक से दिखा कर घर लौट रहे थे. बसूश्री सिनेमा चौक पर कुछ लोग बांस से सड़क को बंद करके खड़े थे. सड़क पर लगे बांस से पहले बाइक रोक दी और जानकारी लेना चाहा था, तभी घटना को अंजाम दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन