गबन में मिलर दीपक पुलिस के हत्थे चढ़े
फोटो नंबर-13 — 44.70 लाख के चावल गबन का है आरोप — वर्ष 12-13 में गबन कर लिया था चावल — अप्रैल 15 में जिला प्रबंधक ने करायी थी प्राथमिकी सीतामढ़ी : लाखों रुपये के चावल के गबन के आरोप में डुमरा थाना पुलिस ने प्रगति उद्योग राइस मिल के संचालक दीपक कुमार को पकड़ […]
फोटो नंबर-13 — 44.70 लाख के चावल गबन का है आरोप — वर्ष 12-13 में गबन कर लिया था चावल — अप्रैल 15 में जिला प्रबंधक ने करायी थी प्राथमिकी सीतामढ़ी : लाखों रुपये के चावल के गबन के आरोप में डुमरा थाना पुलिस ने प्रगति उद्योग राइस मिल के संचालक दीपक कुमार को पकड़ लिया है. उनके खिलाफ एसएफसी के जिला प्रबंधक ने अप्रैल-15 में एक प्राथमिकी दर्ज करायी थी. राज्य सरकार के निर्देश पर पुलिस मिलर श्री कुमार को पकड़ने के लिए जाल बिछायी थी. अंतत: वे पकड़ में आ गये. — 2064 क्विंटल चावल का गबन बताया गया है कि मिलर श्री कुमार ने धान लेकर उसके एवज में चावल देने के लिए एसएफसी से एकरारनामा किया था. यह बात वर्ष 2012-13 की है. मिलर को एसएफसी की ओर से 7916 क्विंटल धान दिया गया था. मिलर को 5304 क्विंटल चावल देना था, लेकिन 3240 क्विंटलचावल दिया और शेष 2064 क्विंटल चावल गबन कर लिया. एसएफसी के जिला प्रबंधक के बार-बार के नोटिस के बावजूद मिलर द्वारा चावल जमा नहीं किया गया. तब एसएफसी ने यह माना कि विभाग को धोखा देने के लिए मिलर श्री कुमार ने एकरारनामा किया था. गबन किये गये चावल की कीमत 2165.56 प्रति क्विंटल की दर से 44 लाख 70 हजार 278 रुपये गबन की बाबत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










