पीपीपीए गुंडे लंपटों का गिरोह : विक्राल
रून्नीसैदपुर : तिरहुत सब जोनल कमेटी(भाकपा माओवादी) के सचिव विक्राल ने शनिवार को प्रभात खबर को दूरभाष पर बताया है कि पुअर पीपुल्स पॉपुलर आर्मी (पीपीपीए) असामाजिक तत्वों एवं गुंडे लंपटों का गिरोह है. भाकपा माओवादी का ऐसा कोई संगठन नहीं है. सीतामढ़ी के जानकी स्थान चौक एवं सीमरा में परचा साटा जाना असामाजिक तत्वों […]
रून्नीसैदपुर : तिरहुत सब जोनल कमेटी(भाकपा माओवादी) के सचिव विक्राल ने शनिवार को प्रभात खबर को दूरभाष पर बताया है कि पुअर पीपुल्स पॉपुलर आर्मी (पीपीपीए) असामाजिक तत्वों एवं गुंडे लंपटों का गिरोह है. भाकपा माओवादी का ऐसा कोई संगठन नहीं है. सीतामढ़ी के जानकी स्थान चौक एवं सीमरा में परचा साटा जाना असामाजिक तत्वों एवं लंपटों की करतूत है. भाकपा माओवादी जातिवाद एवं बैकवर्ड-फॉरवर्ड की राजनीति नहीं करती है. परचा साटे जाने को दुश्मनों की एक सोची समझी चाल बताते हुए विक्राल ने कहा कि इस क्षेत्र में भाकपा माओवादी का एकमात्र तिरहुत सब जोनल कमेटी कार्यरत है. बांकी अन्य किसी भी नाम से कोई सब जोनल कमेटी कार्यरत नहीं है. उन्होंने कहा कि भाकपा माओवादी का पूरे देश में पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (जनमुक्ति छापामार सेना) नाम से एकमात्र फौजी संगठन कार्यरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










