सड़क दुर्घटना में शिक्षक की मौत
सड़क दुर्घटना में शिक्षक की मौतरून्नीसैदपुर : स्थानीय प्रखंड मुख्यालय स्थित थाना चौक के पास एनएच 77 पर शनिवार की सुबह अज्ञात वाहन से कुचल कर एक शिक्षक की घटनास्थल पर मौत हो गयी. मृतक अशोक साह (45 वर्ष) मुजफ्फरपुर जिले के जनार गांव निवासी रामचंद्र साह के पुत्र थे. दुर्घटना की सूचना मिलते ही […]
सड़क दुर्घटना में शिक्षक की मौतरून्नीसैदपुर : स्थानीय प्रखंड मुख्यालय स्थित थाना चौक के पास एनएच 77 पर शनिवार की सुबह अज्ञात वाहन से कुचल कर एक शिक्षक की घटनास्थल पर मौत हो गयी. मृतक अशोक साह (45 वर्ष) मुजफ्फरपुर जिले के जनार गांव निवासी रामचंद्र साह के पुत्र थे. दुर्घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विमल कुमार सिंह, अनि उमा कांत सिंह मौके पर पहुंच कर छानबीन की एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि अशोक साह प्रखंड मुख्यालय स्थित न्यू कॉलोनी में रहता था. सुबह चार बजे टहलने के दौरान निकला था, इसी बीच अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










