वर्ष 89 में लगा पोल व तार हुआ जर्जर
बेलसंड : प्रखंड की रूपौली पंचायत में विद्युत पोल व तार काफी जर्जर हो चुका है. बराबर घटना की आशंका बनी रहती है. इसे ले मुखिया कलावती देवी ने विद्युत कार्यपालक अभियंता को पत्र भेज पंचायत के चारों गांवों के पोल व तार को बदलने की मांग की है. बताया है कि वर्ष 1989 में […]
बेलसंड : प्रखंड की रूपौली पंचायत में विद्युत पोल व तार काफी जर्जर हो चुका है. बराबर घटना की आशंका बनी रहती है. इसे ले मुखिया कलावती देवी ने विद्युत कार्यपालक अभियंता को पत्र भेज पंचायत के चारों गांवों के पोल व तार को बदलने की मांग की है. बताया है कि वर्ष 1989 में पंचायत में पोल व तार लगा था. उसके बाद से अब तक पोल व तार बदला नहीं गया है. फलत: तार लटक गया है. बहुत से लोगों के दरवाजे के सामने में तार लटक रहा है. गत वर्ष विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से रूपौली गांव के सुकन साह, राम प्रकाश राय, जगन्नाथ साह, सुखलाल राय का घर जल गया था. रूपौली, सौली, ओलीपुर व सिरसिया गांव में कई स्थानों पर पोल व तार नहीं लग सका है. सौली के योगेंद्र साह व शंकर बैठा ने बताया कि विभागीय अभियंता को कई बार आवेदन दिया, लेकिन पोल व तार नहीं लगाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










