रेलवे जंकशन पर सुविधाओं की मांग
सीतामढ़ी : कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि व रेल मंडल सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य मो अफाक खान ने रेलमंत्री से जानकी की प्रकाट्य स्थली सीतामढ़ी जंकशन पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है. शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने जानकी की प्रकाट्य स्थली के झांकी के शीशा का आवरण शीघ्र बदलने, मेहसौल […]
सीतामढ़ी : कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि व रेल मंडल सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य मो अफाक खान ने रेलमंत्री से जानकी की प्रकाट्य स्थली सीतामढ़ी जंकशन पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है. शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने जानकी की प्रकाट्य स्थली के झांकी के शीशा का आवरण शीघ्र बदलने, मेहसौल रेलवे गुमटी ओवरब्रिज का द्रुतगति से निर्माण, जंकशन के प्लेटफॉर्म संख्या-एक के जर्जर शेड को बदलने, विस्तारित करने, प्लेटफॉर्म संख्या-दो और तीन पर फुल शेड का निर्माण, कैंटीन में भोजन की व्यवस्था, रिटायरिंग रूम को पैसेंजर की सेवा में प्रयुक्त करने, रिजर्वेशन काउंटर में अत्याधुनिक कंप्यूटर सेट कर रिजर्व टिकट के ब्लैक मार्केटिंग को रोकने की मांग की है. मो अफाक की मांग का कांग्रेस भू-संपदा प्रभारी प्रमोद कुमार नील, संजय कुमार बिररख एवं राजद के प्रदेश सचिव गणेश गुप्ता ने समर्थन किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










