मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
फोटो – 1 छात्रा को सम्मानित करते संचालक बैरगनिया : मैट्रिक परीक्षा में बेहतर अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में स्थानीय पटेल चौक पर ग्लैक्सी प्वाइंट पब्लिक स्कूल व कॉमर्स क्लासेज की ओर से प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान 70 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रा पल्लवी कुमारी, […]
फोटो – 1 छात्रा को सम्मानित करते संचालक बैरगनिया : मैट्रिक परीक्षा में बेहतर अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में स्थानीय पटेल चौक पर ग्लैक्सी प्वाइंट पब्लिक स्कूल व कॉमर्स क्लासेज की ओर से प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान 70 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रा पल्लवी कुमारी, पायल कुमारी, काजल कुमारी, संजीव रंजन, लाडली कुमारी, उज्ज्वल कुमार समेत 14 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत के सभापति मो बशीर अंसारी व मंच संचालन रंजीत कुमार ने किया. मौके पर रामाशीष राय, दीपलाल बाघेला, विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता, ब्रज मोहन कुमार, जयराम प्रसाद व जाकीर हुसैन समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










