सप्ताह में एक दिन ही कार्य करते है डीपीओ

Updated:
विज्ञापन

शिवहर: राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष वशिष्ठ राउत ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को एक आवेदन देकर डीपीओ स्थापना के कार्य शैली पर सवाल खड़ा किया है एवं कारवाई की मांग की है. आवेदन में कहा गया है कि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना श्यामबाबू राम सप्ताह में एक दिन ही कार्यलय करते है शेष दिन अपने […]

विज्ञापन

शिवहर: राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष वशिष्ठ राउत ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को एक आवेदन देकर डीपीओ स्थापना के कार्य शैली पर सवाल खड़ा किया है एवं कारवाई की मांग की है. आवेदन में कहा गया है कि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना श्यामबाबू राम सप्ताह में एक दिन ही कार्यलय करते है शेष दिन अपने आवास बेगुसराय में रहते है. जिसके कारण शिक्षा विभाग का कार्य प्रभावित होता है. आवेदन में आरोप लगया है कि जन सरोकार से जुड़े मामले की इनके द्वारा जांच नहीं की जाती है. शिक्षकों का फाईल इनके आवास से डिल किया जाता है. जिसमें शिक्षकों का दोहन शोषण होता है. सूचना के अधिकार के तहत मांगी गयी सूचना के बदले मोटी रकम की मांग की जाती है. कहा गया है कि कारवाई नहीं की गयी तो आंदोलन होगा. आवेदन में आत्म दाह करने की भी चेतावनी दी गयी है. प्रतिलिपि निदेशक प्राथमिक शिक्षा, प्रधान सचिव एवं शिक्षा मंत्री को दी गयी है. जिला शिक्षा पदाधिकारी वर्षा सहाय ने कहा कि मामले की जांच की जायेगी एवं जबाब तलब भी किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन