यूपी से भगायी गयी लड़की बरामद
सोनबरसा : स्थानीय थाने की पुलिस ने गुरुवार की रात परछहिया गांव से यूपी के बलिया से भगायी लड़की को बरामद कर लिया. पुलिस ने इस मामले में उसके कथित प्रेमी मो खेहरु शाह के पुत्र नजरे आलम को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. नजरे आलम के बेला गांव निवासी एक दोस्त ने […]
सोनबरसा : स्थानीय थाने की पुलिस ने गुरुवार की रात परछहिया गांव से यूपी के बलिया से भगायी लड़की को बरामद कर लिया. पुलिस ने इस मामले में उसके कथित प्रेमी मो खेहरु शाह के पुत्र नजरे आलम को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. नजरे आलम के बेला गांव निवासी एक दोस्त ने इसका खुलासा किया, जिसके बाद से गांव में उक्त लड़की को लेकर विरोध शुरू हो गया. इधर गश्ती के लिए निकले थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल एवं अनि शंकर राम मौके पर पहुंच कर दोनों को तत्काल हिरासत में ले लिया. बताया जाता है कि नजरे बलिया में मौलाना गिरी के साथ कोचिंग चलाता था, इसी दौरान उससे उक्त लड़की से प्रेम हो गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि लड़की के परिजन को सूचना दे दी गयी है. परिजन के आने के बाद हीं पता चलेगा कि मामला प्रेम-प्रसंग अथवा अपहरण का है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










