दफन शव को निकाल कर परिजन को सौंपा
फोटो नंबर-20, शव की खुदाई करते मजदूर सीतामढ़ी : न्यायालय के आदेश पर फुलवारी शरीफ निवासी स्व अमरनाथ सिंह के शव को जमीन से खोद कर निकालने के बाद परिजन को सौंप दिया गया. परिजनों ने स्व सिंह के शव को हिंदू रीति रिवाज से दाह संस्कार करने की इच्छा जताते हुए शव को सौंपने […]
फोटो नंबर-20, शव की खुदाई करते मजदूर सीतामढ़ी : न्यायालय के आदेश पर फुलवारी शरीफ निवासी स्व अमरनाथ सिंह के शव को जमीन से खोद कर निकालने के बाद परिजन को सौंप दिया गया. परिजनों ने स्व सिंह के शव को हिंदू रीति रिवाज से दाह संस्कार करने की इच्छा जताते हुए शव को सौंपने की मांग की थी. थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गत दिन रुपया के लेन-देन को लेकर अमरनाथ की हत्या कर शव को बरहरबा में फेंक दिया था. शव की पहचान होने पर परिजनों ने पहुंच कर शव की शिनाख्त करते हुए हत्यारों की जानकारी भी दी है. गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










