साधारण प्रतिनिधि का भी करूंगा काम : दिलीप

Updated:
विज्ञापन

सीतामढ़ी : राजद प्रत्याशी दिलीप राय ने शुक्रवार को नानपुर प्रखंड के नानपुर दक्षिणी, नानपुर उत्तरी, कोईली, गौड़ा, कौडि़या व रायपुर समेत विभिन्न गांवों का भ्रमण कर पंचायत प्रतिनिधियों से मिल कर अपनी भावना से अवगत कराया. कहा कि, वे एक साधारण कार्यकर्ता है. समर्पण भाव के कारण उन्हें टिकट मिला है. वे जमीन से […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : राजद प्रत्याशी दिलीप राय ने शुक्रवार को नानपुर प्रखंड के नानपुर दक्षिणी, नानपुर उत्तरी, कोईली, गौड़ा, कौडि़या व रायपुर समेत विभिन्न गांवों का भ्रमण कर पंचायत प्रतिनिधियों से मिल कर अपनी भावना से अवगत कराया. कहा कि, वे एक साधारण कार्यकर्ता है. समर्पण भाव के कारण उन्हें टिकट मिला है. वे जमीन से जुड़ी राजनीति करते हंै. इस कारण उन्हें पंचायत प्रतिनिधियों की समस्या मालूम है. अगर वे चुनाव जीतते हंै तो निश्चित तौर पर पंचायत प्रतिनिधियों की समस्या को खत्म करने के लिए प्रयास करेंगे. कोई भी वक्त हो, वे साधारण पंचायत प्रतिनिधियों के भी काम करने के लिए तत्पर रहेंगे. मौके पर मुखिया मो नजरे आलम, अफरीना खातून, विपीन यादव, राजद नेता कृष्णा यादव, अरुण कुमार यादव, संजीत गुप्ता छोटू, तारकेश्वर प्रसाद यादव समेत अन्य मौजूद थे. एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर श्री राय ने बताया कि गुरुवार को गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक के दौरान शंभु प्रसाद सिंह, रामश्रेष्ठ सिंह, रघुनाथ प्रसाद यादव, छोटन प्रसाद यादव, धनंजय प्रसाद, अनिल कुमार, हरिश्चंद्र कुमार, निशांत कुमार, रामभजन सिह, उपेंद्र सिंह कुशवाहा, अशोक कुमार, राजू कुमार, रमेश कुमार ने अपने सैकड़ों समर्थक के साथ राजद की सदस्यता ग्रहण की है. उक्त लोगों ने राजद प्रत्याशी को जीत दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाने का वादा भी किया है. सभी को प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामचंद्र पूर्वे ने माला पहना कर स्वागत किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन