निर्मल मन से होगी ईश्वर की प्राप्ति: संत मानस मधुकर
फोटो नंबर-3, पूजा में जुटे आचार्य, 4, प्रवचन करते संत श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का पांचवां दिनपुरनहिया: विगत पांच दिनों से बसंतपट्टी चौक पर श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ हो रहा है. जहां श्रद्धालुओं की भीड़ पांचवें दिन बुधवार को उमड़ पड़ी. लोगों ने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ पूजा अर्चना की. कार्यक्रम का शुभारंभ म्ंागलाचरण […]
फोटो नंबर-3, पूजा में जुटे आचार्य, 4, प्रवचन करते संत श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का पांचवां दिनपुरनहिया: विगत पांच दिनों से बसंतपट्टी चौक पर श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ हो रहा है. जहां श्रद्धालुओं की भीड़ पांचवें दिन बुधवार को उमड़ पड़ी. लोगों ने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ पूजा अर्चना की. कार्यक्रम का शुभारंभ म्ंागलाचरण से हुआ. गणेश की पूजा अर्चना के साथ अन्य देवी-देवताओं की पूजा की गयी. लक्ष्मी सहस्त्रानामावली द्वारा हवन एवं आरती की गयी. इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा बसंतपट्टी चौक के आस पास का इलाका गुंजयमान हो गया. लोग भक्ति रस में सराबोर होते रहे. इस दौरान प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. संत मानस मधुकर ने कहा कि निर्मल मन से ही ईश्वर का प्राप्ति की जा सकती है. उन्होंने रामचरितमानस के सुंदरकांड की चर्चा करते हुए कहा कि ‘निर्मल मन जन सो मोही पावा, मोही कपट छल छिद्र न भावा’ चौपाई में भगवान राम की मनोभावना का उल्लेख किया है. कहा कि सबरी की निश्चल भावना से अभिभूत होकर उसके जूठे बेर को खाया था. यज्ञकर्ता श्यामसुदंर ठाकुर ने कहा कि विश्व कल्याण की भावना से राम नाम का जाप सबों में आपसी प्रेम के लिए किया जाता है. कहा कि ‘बिनु सत् संग विवेक न होई, राम कृपा बिनु सुलभ न सोई’ राम की महिमा को सर्वोपरि बताया. कार्यक्रम में संगीत पाठ, प्रतिष्ठित देवी देवताओं की पूजा में आचार्य सत्यदेव तिवारी, आस्तिक मिश्रा, अविनाश तिवारी, रत्नेश तिवारी, विशंभर मिश्र, शिवकिशोर झा आदि आचार्य भक्ति भाव से पूजा में जुड़े हंै. मौके पर यज्ञसमिति के डॉ वीरेंद्र नारायण सिंह, दिनेश सिंह, शिवलला सिंह, नागेंद्र सिंह, रामसकील देवी समेत कई पूजा अर्चना में भक्ति भाव से जुटे हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










