पुत्री से छेड़खानी का विरोध करने पर मां को पीटा

Updated:
विज्ञापन

सीतामढ़ी : नगर के मेला रोड, भवदेपुर में पुत्री से छेड़खानी की शिकायत करने पर एक महिला को लात-घुस्सा से पिटाई कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया. जख्मी महिला को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. नगर थाने की पुलिस ने पीड़ित महिला का बयान दर्ज किया है, जिसके आधार पर प्राथमिकी […]

विज्ञापन
सीतामढ़ी : नगर के मेला रोड, भवदेपुर में पुत्री से छेड़खानी की शिकायत करने पर एक महिला को लात-घुस्सा से पिटाई कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया. जख्मी महिला को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.
नगर थाने की पुलिस ने पीड़ित महिला का बयान दर्ज किया है, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है. पीड़िता ने बताया है कि उसकी पुत्री नगरपालिका मध्य विद्यालय में सातवीं की छात्र है. स्कूल जाने व आने के दौरान मोहल्ले का कृष्णा दास उसकी पुत्री से छेड़खानी करता था.
गुरुवार को स्कूल से लौटने के दौरान एक गली में रोक कर उसकी पुत्री से छेड़खानी किया. शिकायत करने पर लात-घुस्से से उसकी जबरदस्त पिटाई की गयी. पीड़ित महिला के पति भरत साह का पिछले वर्ष देहांत हो गया था. वह चौका बरतन करके दो पुत्री व दो पुत्र का भरण पोषण करती है. नगर थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने बताया कि महिला का बयान लिया गया है, जल्द ही प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन