सिंगियाही मिनी बराज की मरम्मत का सर्वे शुरू
अभियंता प्रमुख ने बराज का लिया जायजा सोनबरसा : प्रखंड की पुरंदाहा रजवाड़ा पूर्वी पंचायत में अधवारा समूह की गुजरने वाली सिंगियाही नदी पर बने मिनी बराज के अब चालू होने की संभावना बढ़ गयी है. जल संसाधन विभाग के अभियंता प्रमुख राम पुकार रंजन के निर्देश पर लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता बनवारी […]
अभियंता प्रमुख ने बराज का लिया जायजा
सोनबरसा : प्रखंड की पुरंदाहा रजवाड़ा पूर्वी पंचायत में अधवारा समूह की गुजरने वाली सिंगियाही नदी पर बने मिनी बराज के अब चालू होने की संभावना बढ़ गयी है. जल संसाधन विभाग के अभियंता प्रमुख राम पुकार रंजन के निर्देश पर लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता बनवारी सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मिनी बराज का सर्वे किया.
होगी नाहर की उड़ाही
बताया कि नाहर में दोनों तरफ उड़ाही करायी जायेगी. इसके लिए सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है. इसके बाद डीपीआर बनेगा और उस पर स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर के माध्यम से काम होगा. इस बार से किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलने लगेगी. मौके पर कनीय अभियंता मुकेश कुमार, अनुज कुमार, शत्रुघ्न कुमार, मुखिया अनिल कुमार, विनोद राय, डॉ जगन्नाथ महतो, मणि भूषण कुमार, पूर्व फौजी दीप नारायण महतो, अशोक कुमार मिश्र व सुनील चौधरी समेत अन्य मौजूद थे.
मामूली कारणों से ठप
गत दिन अभियंता प्रमुख राम कुमार रंजन ने उक्त बराज का निरीक्षण कर स्वीकार किया था कि मामूली कारणों से करोड़ों का यह बराज ठप पड़ा हुआ है और क्षेत्र के किसानों को सिंचाई सुविधा नहीं मिल पा रही है. मिल रही है और बराज ठप क्यों पड़ा हुआ है.
गेट छोटा होने से सिंचाई नहीं
कार्यपालक अभियंता श्री सिंह ने बताया कि बराज के गेट की लंबाई छोटा होने के चलते किसानों को सिंचाई की सुविधा नहीं मिल पा रही है. बराज के नक्शा को देखते हुए गेट को और ऊंचा किया जायेगा. फाटक का यह डिजाइन काफी पुराना है और फाटक भी कमजोर हो गया है.
एक एकड़ भी पटवन नहीं
3.34 करोड़ की लागत से बने इस बराज का शिलान्यास वर्ष 2002 में तत्कालीन जल संसाधन मंत्री जगदानंद सिंह ने किया था. उक्त बराज से अब तक एक एकड़ भी पटवन संभव नहीं हो सका है. क्षेत्र के लोगों के लिए यह अब तक राज बना हुआ है कि आखिर किस कारण बराज का उद्घाटन नहीं हुआ और चालू भी नहीं हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










