विद्यालय की राशि का फर्जी निकासी कर लिया

Updated:
विज्ञापन

शिवहर: समाहरएालय स्थित कार्यालय कक्ष में डीडीसी अशोक कुमार सिंह के अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जिसमें डुमरी कटसरी प्रखंड के रामपुरकेशो निवासी सचिव सदिका खातून ने राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्राचार्य पर फर्जी निकासी व राशि के गबन का आरोप लगाते हुए कारवाई की मांग की. डीडीसी ने डीइओ को […]

विज्ञापन

शिवहर: समाहरएालय स्थित कार्यालय कक्ष में डीडीसी अशोक कुमार सिंह के अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जिसमें डुमरी कटसरी प्रखंड के रामपुरकेशो निवासी सचिव सदिका खातून ने राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्राचार्य पर फर्जी निकासी व राशि के गबन का आरोप लगाते हुए कारवाई की मांग की. डीडीसी ने डीइओ को जांच का आदेश दिया. कुशहर के भगवान महतो ने बीपीएल में नाम रहने के बाबजूद इंदिरा आवास नहीं दिये जाने का मामला उठाया. सुरगाही के मुदई राम ने कैंसर के इलाज हेतु सरकारी सहायता की मांग की. जबकि पुरनहिया के शशिभूषण साह ने डीलर द्वारा अनाज नहीं दिये जाने का मामला उठाया. डीडीसी ने संबंधित पदाधिकारी को जांच का आदेश दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन