Sitamarhi : कार से 39 किलोग्राम गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
Author Rakesh kumar raj
Updated:
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल(एसएसबी) 51वीं बटालियन सोनबरसा बीओपी कैंप के जवानों ने शनिवार को पिलर संख्या 323/13 के पास चेकिंग में कार से 39 किलोग्राम गांजा बरामद किया है.
विज्ञापन
— चेकिंग के दौरान भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों ने की कार्रवाई
सोनबरसा.
भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल(एसएसबी) 51वीं बटालियन सोनबरसा बीओपी कैंप के जवानों ने शनिवार को पिलर संख्या 323/13 के पास चेकिंग में कार से 39 किलोग्राम गांजा बरामद किया है. साथ ही दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार तस्करों की पहचान डुमरा थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव निवासी स्व मुरारी सिंह के कुमार प्रिंस सौरभ एवं मेहसौल थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 23 निवासी गणेश साह के पुत्र बिट्टू कुमार के रुप में की गयी है. कंपनी कमांडर सहायक सेनानायक रंजीत वैद्य ने इसकी पुष्टि की है. बताया है कि गांजा की उक्त खेप चोरी छिपे नेपाल से तस्करी कर लायी गयी थी. तस्कर कार से इंदरवा गांव की तरफ से आ रहे थे. तस्करी में प्रयुक्त कार(डीएल 08 सीएबी 0401) जब्त कर लिया गया है. आवश्यक कार्रवाई के उपरांत जब्त गांजा, कार व गिरफ्तार दोनों तस्कर को स्थानीय थाना के हवाले कर दिया गया. कार्रवाई टीम में सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार, मुख्य आरक्षी संदीप कुमार गुप्ता, गौतम राही, आरक्षी प्रियरंजन कुमार शामिल रहे. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मादक द्रव्य व मनोतेजक पदार्थ अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राकेश कुमार राज
राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










