ePaper

कलश शोभायात्रा शामिल हुईं 301 सुहागिन महिलाएं

Updated at : 15 Apr 2024 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
कलश शोभायात्रा शामिल हुईं 301 सुहागिन महिलाएं

चैत्र नवरात्र के सातवें दिन सोमवार को नगर के विद्यापति नगर वार्ड संख्या 18 में स्थित बनारसी देवी स्थान दुर्गा मंदिर से 501 सुहागिन महिलाओं द्वारा बाजे गाजे व आकर्षक रथ के साथ कलश शोभा यात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

सुरसंड. चैत्र नवरात्र के सातवें दिन सोमवार को नगर के विद्यापति नगर वार्ड संख्या 18 में स्थित बनारसी देवी स्थान दुर्गा मंदिर से 501 सुहागिन महिलाओं द्वारा बाजे गाजे व आकर्षक रथ के साथ कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए ऐतिहासिक बूढ़ा पोखर ब्रह्मस्थान घाट पहुंची. जहां आचार्य पंडित विजय कांत झा के वैदिक मंत्रोच्चारण से कलश में जल लिया गया. तत्पश्चात मेन रोड से मुख्य चौक, बकरी बाजार, महारानी स्थान व अशोक चौक होते हुए गैस एजेंसी के समीप पहुंची. जहां वैदिक मंत्रोच्चारण से निमंत्रित बेल को तोड़ने के पश्चात कलश यात्रा पूजा स्थल पर पहुंची. कलश यात्रा में शामिल सुहागिन महिलाओं को भोजन कराया गया. मौके पर मंदिर के संस्थापक कृष्णमोहन झा, पूजक देवचंद्र झा, अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष निरंजन मंडल, सचिव दिनेश्वर चतुर्वेदी, उपसचिव सह पार्षद मनोज कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष उमाशंकर प्रसाद, उपकोषाध्यक्ष शंभु साह, सुरेश प्रसाद गुप्ता, अजय प्रसाद, मनोज प्रसाद, संजय श्रीवास्तव, सुरेंद्र ठाकुर, देवेंद्र राउत, नागेंद्र झा, गजेंद्र मिश्र, महावीर चौधरी, रितेश चौधरी व पार्षद संजय सदा समेत सैकड़ों महिला पुरुष श्रद्धालु मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन