विधि-व्यवस्था की स्थिति बदतर : राजद

सीतामढ़ी : जिला परिषद अध्यक्षा इंद्ररानी देवी के पति व राजद के वरीय नेता लालबाबू यादव को मोबाइल पर अज्ञात अपराधियों द्वारा जान से मारने की धमकी पर राजद ने गहरी चिंता प्रकट किया है. धमकी से उत्पन्न स्थिति पर चर्चा के लिए राजद जिलाध्यक्ष मो शफीक खां की अध्यक्षता में बैठक हुई. वक्ताओं ने […]
सीतामढ़ी : जिला परिषद अध्यक्षा इंद्ररानी देवी के पति व राजद के वरीय नेता लालबाबू यादव को मोबाइल पर अज्ञात अपराधियों द्वारा जान से मारने की धमकी पर राजद ने गहरी चिंता प्रकट किया है. धमकी से उत्पन्न स्थिति पर चर्चा के लिए राजद जिलाध्यक्ष मो शफीक खां की अध्यक्षता में बैठक हुई. वक्ताओं ने जिला प्रशासन से दोषियों को अविलंब गिरफ्तार करने एवं श्री यादव को पर्याप्त सुरक्षा देने की मांग की है. उपस्थित नेताओं ने कहा कि जिले की विधि-व्यवस्था लगातार बद से बदतर होता जा रहा है और पुलिस प्रशासन सुस्त नजर आ रही है. जिले में लगातार हो रही हत्याओं से आम-अवाम काफी चिंतित है, इसलिए अविलंब पुलिस प्रशासन को ठोस कार्रवाई करनी चाहिए. बैठक में पूर्व सांसद सीताराम यादव, मो अनवारूल हक, पूर्व मंत्री सूर्यदेव राय, प्रदेश महासचिव मनोज कुमार, युवा राजद के जिलाध्यक्ष चंद्रजीत प्रसाद यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप राय, हरिओम शरण नारायण, छात्र राजद के जिलाध्यक्ष जवाहर यादव, वीरेंद्र यादव, सन्नी श्रीवास्तव, राजकिशोर सिंह, रीगा प्रमुख किरण सिन्हा, बैद्यनाथ प्रसाद रमण, राम जन्म पासवान, लक्ष्मी साह, गणेश गुप्ता, खुर्शीद आलम, सुरेंद्र प्रसाद यादव, लालबाबू दास, अभिराम पंाडेय, ईशाक नद्दाफ समेत दर्जनों नेता व कार्यकर्ता शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










