प्रभारी प्रधान से पिस्टल के बल पर कागजात छिना

बोखड़ा : प्रखंड के मध्य विद्यालय, सौरिया बड़ी में शुक्रवार को पोशाक राशि वितरित की गयी. करीब ढ़ाई बजे प्रभारी प्रधान शिक्षक रामाशंकर पंडित स्कूल के मुख्य द्वार पर खड़े थे. इसी दौरान ग्रामीण चंद्रिका प्रसाद व अमर दीप प्रसाद ने प्रधान की कनपट्टी में पिस्टल दिया और राशि वितरण से संबंधित बच्चों की सूची […]
बोखड़ा : प्रखंड के मध्य विद्यालय, सौरिया बड़ी में शुक्रवार को पोशाक राशि वितरित की गयी. करीब ढ़ाई बजे प्रभारी प्रधान शिक्षक रामाशंकर पंडित स्कूल के मुख्य द्वार पर खड़े थे. इसी दौरान ग्रामीण चंद्रिका प्रसाद व अमर दीप प्रसाद ने प्रधान की कनपट्टी में पिस्टल दिया और राशि वितरण से संबंधित बच्चों की सूची देने को कहा. नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी. इसी बीच, दोनों ने प्रभारी प्रधान को लप्पर-थप्पर कर सूची छिन लिया. प्रधान ने इसकी सूचना साधनसेवी शम्स आरजू को दी और उन्होंने बीइओ को सूचना दी. बीइओ के निर्देश पर प्रभारी प्रधान द्वारा नानपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है. बता दे कि 27 जनवरी को प्रधान शिक्षिका साजदा खातून से राशि वितरण को लेकर ही बदसलूकी की गयी थी, जिससे क्षुब्ध होकर उसने बीइओ को प्रधान के प्रभार से मुक्त करने का आवेदन देकर छुट्टी पर चली गयी. बॉक्स में साइकिल चोर धराया बैरगनिया : स्थानीय बाजार में शनिवार को साइकिल की चोरी करते रंगे हाथों एक व्यक्ति को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया. बाद में उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. चोरी का यह आरोपित पूर्वी चंपारण जिला के कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के हरदिया गांव का रहने वाला है. इसका नाम मो शकिल बताया गया है. बॉक्स में अपहरण का आरोपित धराया परिहार : अपहरण के एक मामले में आरोपित थाना क्षेत्र के गोरहारी गांव के संतोष झा कोसहायक अवर निरीक्षक साह आलम खां ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










