मन लगा कर पढ़ने से लक्ष्य की प्राप्ति : सांसद

शिवहर : स्थानीय सांसद रामा देवी ने राम अवतार राम देव कॉलेज में मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना के तहत राशि वितरित की. छात्रा गुंजा कुमारी को पोशाक मद में हजार रुपये देकर सांसद ने राशि वितरण का शुभारंभ किया. प्राचार्य उमेश नंदन सिंह ने बताया कि एक हजार छात्राओं के बीच वितरण के लिए 10 […]
शिवहर : स्थानीय सांसद रामा देवी ने राम अवतार राम देव कॉलेज में मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना के तहत राशि वितरित की. छात्रा गुंजा कुमारी को पोशाक मद में हजार रुपये देकर सांसद ने राशि वितरण का शुभारंभ किया. प्राचार्य उमेश नंदन सिंह ने बताया कि एक हजार छात्राओं के बीच वितरण के लिए 10 लाख रुपये मिला हुआ है.
मौके पर सांसद ने छात्राओं को मन लगा कर पढ़ने को कहा, तभी लक्ष्य की प्राप्ति हो सकती है. कहा कि हर मां-बाप का सपना होता है कि उसका बच्चा कामयाबी हासिल करे. छात्र-छात्राओं से विज्ञान में भी अभिरूची लेने को कहा. डिग्री कॉलेज की मांग पर सांसद ने डीएम को उनके मोबाइल पर कॉल कर नवाब हाई स्कूल में तत्काल डिग्री कॉलेज की पढ़ाई शुरू कराने को कहा.
वहीं कॉलेज के प्राचार्य को डिग्री कॉलेज को ले एक टीम गठित करने को कहा गया. लोजपा जिलाध्यक्ष विजय कुमार पांडेय व पूर्व जिला पार्षद अजब लाल चौधरी ने फेसबुक व इंटरनेट से दूर रह कर बच्चों को पढ़ाई में मन लगाने को कहा. मौके पर सांसद प्रतिनिधि शिव शंकर प्रसाद, पूर्व विधायक राम सोगारथ राय, भाजपा नेता उमा शंकर साही, सचिव जगदीश राय, अध्यक्ष रामवृक्ष चौधरी, देव शंकर सिंह मधुकर, रानी गुप्ता, राजेश कुमार राजू, रामबहादुर प्रसाद गुप्ता, हरिवंश प्रसाद सिंह, चंदेश्वर प्रसाद सिंह, विवेक कुमार महतो व नवल किशोर शाही समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










