पुलिस की सक्रियता से चोर भागा

Published at :30 Jan 2015 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस की सक्रियता से चोर भागा

पुपरी : स्थानीय ग्रामीण की जागरुकता व थानाध्यक्ष की सक्रियता से गुरुवार की रात राजबाग मोहल्ला निवासी अब्दुल सलाम के घर में चोरी होने से बच गया. जानकारी के अनुसार गृहस्वामी बाहर नौकरी करते हैं. घर में कोई नहीं रहता है. सूनसान घर होने की भनक पर गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने घर के […]

विज्ञापन

पुपरी : स्थानीय ग्रामीण की जागरुकता व थानाध्यक्ष की सक्रियता से गुरुवार की रात राजबाग मोहल्ला निवासी अब्दुल सलाम के घर में चोरी होने से बच गया. जानकारी के अनुसार गृहस्वामी बाहर नौकरी करते हैं. घर में कोई नहीं रहता है. सूनसान घर होने की भनक पर गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने घर के पीछे से छत के सहारे आंगन में उतर गया और ताला तोड़ दिया. घर खाली होने के चलते चोरों को कुछ हाथ नहीं लगा तो वह घर में लगे नल, किवाड़ में लगा हैंडिल, कंबल व पीलत का बरतन की चोरी कर ली. इसी बीच पड़ोसियों द्वारा थाना पुलिस को खबर की गयी. सूचना पाते ही थानाध्यक्ष सुधीर कुमार मौके पर पहुंचे, पर चोरा फरार होने में सफल रहा. थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि गाड़ी की रोशनी देख चोर भागने में सफल रहा, पर चोरी की एक बैग बरामद हुआ है. गृहस्वामी को घटना की सूचना दे दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन