महिला कबड्डी टीम ने गोल्ड कप जीता

Published at :30 Jan 2015 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
महिला कबड्डी टीम ने गोल्ड कप जीता

फोटो नंबर- 1 खिलाडि़यों के साथ अध्यक्ष व अन्य — छपरा के गोपालपुर में हुई थी प्रतियोगिता सीतामढ़ी : छपरा जिला के गोपालपुर प्रखंड में 25 से 27 जनवरी तक आयोजित स्वर्गीय वीरेंद्र नारायण सिंह राज्य स्तरीय गोल्ड कप प्रतियोगिता में सीतामढ़ी की महिला टीम को गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ है. इसकी जानकारी देते हुए […]

विज्ञापन

फोटो नंबर- 1 खिलाडि़यों के साथ अध्यक्ष व अन्य — छपरा के गोपालपुर में हुई थी प्रतियोगिता सीतामढ़ी : छपरा जिला के गोपालपुर प्रखंड में 25 से 27 जनवरी तक आयोजित स्वर्गीय वीरेंद्र नारायण सिंह राज्य स्तरीय गोल्ड कप प्रतियोगिता में सीतामढ़ी की महिला टीम को गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ है. इसकी जानकारी देते हुए जिला कबड्डी संघ के सचिव पंकज कुमार ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, मोतिहारी, सारण, सीवान, बेतिया व दरभंगा समेत अन्य जिले की महिला टीम शामिल हुई थी. सीतामढ़ी की टीम ने मुजफ्फरपुर व गोपालगंज को हराते हुए सेमी फाइनल में पहुंची. सेमीफाइनल में मोतिहारी को हरा कर फाइनल में पहुंची व फाइनल में सारण को हराते हए गोल्ड कप प्राप्त विजेता बन गयी. महिला टीम की कप्तान मेनका कुमारी, कृष्णा कुमारी, रीता कुमारी व मनीषा कुमारी को बेहतर प्रदर्शन के लिए गोल्ड कप के साथ गोल्ड मेडल मिला. इससे जिले के खिलाडि़यों व खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है. अध्यक्ष अतुल कुमार ने खिलाडि़यों को स्टेडियम मैदान में बुला कर जीत की बधाई दी. साथ ही प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जिले का खिलाड़ी इसी तरत आगे भी बेहतर प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करते रहेंगे. मौके पर अमरेंद्र चौधरी, रंजीत कुमार सिंह, सुजाता कुमारी चौहान, रीते रमण सिंह, अखिलेश कुमार सिंह व संरक्षक डॉ रवींद्र यादव ने भी खिलाडि़यों को जीत की बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन