नहीं लग रहा ट्रांसफॉर्मर, सीएम से शिकायत

Published at :30 Jan 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
नहीं लग रहा ट्रांसफॉर्मर, सीएम से शिकायत

पुपरी : जदयू के युवा जिला वरीय उपाध्यक्ष सरोज यादव ने सीएम जीतन राम मांझी को आवेदन देकर दलित मोहल्ले में स्वीकृति के बाद भी विभाग द्वारा ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाये जाने की शिकायत की है. बताया है कि विभाग के कार्यपालक अभियंता के गंभीर नहीं रहने व कर्मियों द्वारा अवैध कमाई की मंशा के चलते […]

विज्ञापन

पुपरी : जदयू के युवा जिला वरीय उपाध्यक्ष सरोज यादव ने सीएम जीतन राम मांझी को आवेदन देकर दलित मोहल्ले में स्वीकृति के बाद भी विभाग द्वारा ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाये जाने की शिकायत की है. बताया है कि विभाग के कार्यपालक अभियंता के गंभीर नहीं रहने व कर्मियों द्वारा अवैध कमाई की मंशा के चलते स्वीकृत ट्रांसफॉर्मर लगाने में विलंब होता है. यही कारण है कि प्रखंड के भहमा, रामपुर पचासी व हरिहरपुर के दलित-महादलित बस्ती में में बीपीएल परिवारों के घरों में विद्युत आपूर्ति को स्वीकृत ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाया जा रहा है. इसके लिए अवैध राशि की मांग की जा रही है. आरोप की बाबत विद्युत सहायक अभियंता बीएन राम ने बताया कि आरोप निराधार व राजनीति से प्रेरित है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन