गोष्ठी में समता मूलक संविधान पर विचार

Published at :30 Jan 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
गोष्ठी में समता मूलक संविधान पर विचार

सीतामढ़ी : बामसेफ की जिला इकाई के तत्वावधान में स्थानीय कर्पूरी छात्रावास के सभागार में प्रदेश सदस्य जीवनाथ राम की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ. कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष राम किशोर ने किया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समता मूलक संविधान के विरोध में विषमता मूलक ताकतें क्यों और कैसे? विषय पर चर्चा करना […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : बामसेफ की जिला इकाई के तत्वावधान में स्थानीय कर्पूरी छात्रावास के सभागार में प्रदेश सदस्य जीवनाथ राम की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ. कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष राम किशोर ने किया.

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समता मूलक संविधान के विरोध में विषमता मूलक ताकतें क्यों और कैसे? विषय पर चर्चा करना था.

जिला सचिव संजय पासवान ने भारतीय संविधान की चर्चा करते हुए कहा कि बाबा साहब ने भारतीय संविधान के संदर्भ में कहा है कि किसी देश का संविधान कितना ही अच्छा क्यों न हो जब तक उसको लागू कराने वाले अच्छे नहीं होंगे तब तक वह नकारा साबित होगा. मौके पर हरदेव बैठा, राम विलास बैठा, रवि कुमार, डॉ अमरनाथ गुप्ता, किशोरी राम, विजय मंडल, सुरेश राम, महेंद्र राम, चंदेश्वर कुमार, उमेश चंद्रवंशी, निरंजन राम, पुनीत बैठा, मुकेश कुमार व नागेंद्र कुमार पासवान समेत दर्जनों ने अपने विचार रखे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन