गुणवत्तापूर्ण एमडीएम की दी जानकारी

Published at :29 Jan 2015 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
गुणवत्तापूर्ण एमडीएम की दी जानकारी

— प्रधान शिक्षकों व शिक्षा समिति सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण सुरसंड : स्थानीय बीआरसी भवन में प्रधान शिक्षक व शिक्षा समिति सदस्यों के लिए क्षमता संवर्द्धन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ राहुल कुमार, बीइओ राम सेवक राम, प्रखंड साधनसवी व मास्टर ट्रेनरों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर […]

विज्ञापन

— प्रधान शिक्षकों व शिक्षा समिति सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण सुरसंड : स्थानीय बीआरसी भवन में प्रधान शिक्षक व शिक्षा समिति सदस्यों के लिए क्षमता संवर्द्धन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ राहुल कुमार, बीइओ राम सेवक राम, प्रखंड साधनसवी व मास्टर ट्रेनरों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान प्रोजेक्टर व लघु फिल्म के माध्यम से मास्टर ट्रेनर सुरेंद्र कुमार व साधनसेवी इंद्रेश कुमार ने एमडीएम के तहत स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध व सुरक्षात्मक तरीके से भोजन बनाने की जानकारी दी. खाद्य सामग्री को ढ़क कर रखने, कैश बुक व रजिस्टर का शत प्रतिशत पालन करने को कहा गया. मौके पर राम जीनीश ठाकुर, श्रवण कुमार, मनोज कुमार, मो मुसलिम, लालबाबू मंडल, अरविंद कुमार, कारीक मोहम्मद, मो मोस्तकीम व रामनरेश पासवान समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन