तीन बार मांगने पर दिया उपस्थिति पंजी

Published at :29 Jan 2015 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
तीन बार मांगने पर दिया उपस्थिति पंजी

— शिक्षक पर कार्रवाई की अनुशंसा सीतामढ़ी : जिले के बैरगनिया प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय, अशोगी कन्या के शिक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्र के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की गयी है. स्थानीय बीडीओ ने डीएम से कार्रवाई की अनुशंसा की है. बताया गया है कि 21 जनवरी को बीडीओ उक्त स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे […]

विज्ञापन

— शिक्षक पर कार्रवाई की अनुशंसा सीतामढ़ी : जिले के बैरगनिया प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय, अशोगी कन्या के शिक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्र के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की गयी है. स्थानीय बीडीओ ने डीएम से कार्रवाई की अनुशंसा की है. बताया गया है कि 21 जनवरी को बीडीओ उक्त स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे थे. उस समय 12 बज रहा था. मात्र दो शिक्षक मौजूद मिले थे. बीडीओ ने शिक्षक श्री मिश्र से शिक्षकों की उपस्थिति पंजी देने को कहा. श्री मिश्र ने पंजी देने से इनकार कर दिया. लगातार तीन बार मांगने पर बीडीओ को पंजी मिल सका. — पांच शिक्षक-शिक्षिका नदारद निरीक्षण के दौरान बीडीओ को शिक्षक व शिक्षिका क्रमश: जयकरण बैठा, दुर्गा कुमारी, ज्योति कुमारी, मनीषा कुमारी व दीपक कुमार नदारद मिले. इस पर बीडीओ ने शिक्षक श्री मिश्र से पूछताछ की तो उन्हें बताया गया कि ठंड के चलते शिक्षक सुबह के 11:30 बजे के बाद ही स्कूल आते है. बीडीओ ने अनुशासनहीनता के आरोप में शिक्षक श्री मिश्र पर कार्रवाई की अनुशंसा की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन