पुत्री से छेड़खानी के विरोध पर मां को पीटा

नानपुर : पुत्री के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर गांव के एक व्यक्ति ने मां के साथ मारपीट किया. उसके घर में लूटपाट भी की गयी. छेड़खानी से पीडि़त महिला की मां अंजुम खातून ने थाना में एक आवेदन देकर घटना की शिकायत की है. अंजुम की चिकित्सा एक निजी क्लिनिक में चल रही […]
नानपुर : पुत्री के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर गांव के एक व्यक्ति ने मां के साथ मारपीट किया. उसके घर में लूटपाट भी की गयी. छेड़खानी से पीडि़त महिला की मां अंजुम खातून ने थाना में एक आवेदन देकर घटना की शिकायत की है. अंजुम की चिकित्सा एक निजी क्लिनिक में चल रही है. घटना बुधवार की है.
क्या है पूरा मामला बताया गया है कि ग्रामीण मो अशगर का पुत्र रहमत अली जख्मी अंजुम खातून की विवाहिता पुत्री शाहीन परवीन को दरवाजे से उठा कर ले जाने लगा. शाहीन के शोर मचाने पर पुत्री को छुड़ाने के लिए अंजुम दौड़ कर वहां पहुंची और उसे छुड़ाने की कोशिश करने लगी. तब रहमत ने शाहीन को सड़क पर पटक दिया.
इसी दौरान मो अशगर अली फरसा लेकर मौके पर पहुंचा और पुत्र रहमत को बोला कि अंजुम की हत्या कर दो. इतना सुनते ही रहमत ने अंजुम पर फरसा से प्रहार कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया और व गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. जख्मी महिला मौके पर बेहोश हो गयी. इसके बाद आरोपित के परिवार की महिलाओं ने उसके घर में लूटपाट की. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










