विकसित समाज से देश का विकास संभव

चोरौत : प्रखंड के मोसाढ़ी गांव स्थित भाजपा के प्रखंड अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मो असफाक के आवास पर कार्यकर्ताओं की एक बैठक मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई. इसमें अल्पसंख्यक समाज के करीब डेढ़ दर्जन लोगों को पार्टी के टॉल फ्री नंबर 18002662020 के माध्यम से सदस्य बनाया गया. मौके पर […]
चोरौत : प्रखंड के मोसाढ़ी गांव स्थित भाजपा के प्रखंड अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मो असफाक के आवास पर कार्यकर्ताओं की एक बैठक मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई. इसमें अल्पसंख्यक समाज के करीब डेढ़ दर्जन लोगों को पार्टी के टॉल फ्री नंबर 18002662020 के माध्यम से सदस्य बनाया गया.
मौके पर राज्य गन्ना प्रकोष्ठ के संयोजक विश्वनाथ मिश्रा ने कहा कि भाजपा जाति व मजहब की नहीं बल्कि आम जनता की विकास की बात करती है. क्योंकि विकसित समाज से ही देश का विकास संभव है. विरोधी पार्टी भाजपा को मजहबी पार्टी कह कर बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं.
मौके पर विपिन कुमार चौधरी, मो अमानुल्लाह, मो अंसारूल, मो इसरारूल हक, मो नौसाद, मो कलीमुद्दीन, ध्रुवकांत झा, आनंद झा व स्वाधीन झा समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










