सीमा पर एसएसबी ने बढ़ायी चौकसी

Published at :25 Jan 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
सीमा पर एसएसबी ने बढ़ायी चौकसी

फोटो नंबर-21 जांच करते एसएसबी जवानसोनबरसा : अमेरिकी राष्ट्रपति के भारत में आगमन व गणतंत्र दिवस के मद्देनजर गृह मंत्रालय के निर्देश पर एसएसबी ने सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है. सीमा होकर हर आने-जाने वाले यात्रियों की तलाशी ली जा रही है. बैग व झोला की जांच की जा रही है. जांच में श्वान […]

विज्ञापन

फोटो नंबर-21 जांच करते एसएसबी जवानसोनबरसा : अमेरिकी राष्ट्रपति के भारत में आगमन व गणतंत्र दिवस के मद्देनजर गृह मंत्रालय के निर्देश पर एसएसबी ने सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है. सीमा होकर हर आने-जाने वाले यात्रियों की तलाशी ली जा रही है. बैग व झोला की जांच की जा रही है. जांच में श्वान दस्ता का भी सहयोग लिया जा रहा है. एसएसबी के सहायक सेनानायक जय गोपाल के निर्देश पर कन्हौली कंपनी के इंचार्ज डीपी चंद्रा के नेतृत्व में एनएच-77 पर हनुमान चौक के समीप चेकिंग अभियान चलाया गया. श्री चंद्रा ने बताया कि बोर्डर पर हर लोगों पर पैनी नजर रखी जा रही है. श्वान दस्ता में शामिल जवानों में क्रमश: रमेश कुमार, रविकांत पांडेय, विवेक कुमार व रवींद्र कुमार समेत अन्य शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन