रिपोर्ट नहीं देने वाले अभियंताओं पर होगी प्राथमिकी : डीएम

डुमरा . समाहरणालय में सोमवार को एमएसडीपी, बीएडीपी, आईएसपी व क्षेत्र विकास योजना को लेकर समीक्षात्मक बैठक डीएम डा प्रतिमा की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. डीएम ने सभी अभियंताओं को समय सीमा के अंदर अपने कार्यों को पूरा करने को कहा. कहा कि, योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट समय पर नहीं देने वाले कार्यपालक अभियंता […]
डुमरा . समाहरणालय में सोमवार को एमएसडीपी, बीएडीपी, आईएसपी व क्षेत्र विकास योजना को लेकर समीक्षात्मक बैठक डीएम डा प्रतिमा की अध्यक्षता में आयोजित की गयी.
डीएम ने सभी अभियंताओं को समय सीमा के अंदर अपने कार्यों को पूरा करने को कहा. कहा कि, योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट समय पर नहीं देने वाले कार्यपालक अभियंता पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. बीएडीपी के समीक्षा के दौरान डीएम ने ग्रामीण कार्य विभाग पुपरी के कार्यपालक अभियंता का वेतन स्थगित रखने का निर्देश दिया.
उनके विरुद्ध डीसी विपत्र समर्पित नहीं करने व योजना का कार्य पूरी रुचि के साथ नहीं करने का मामला सामने आया है. स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन एक के तहत निर्माण करायी जा रही नागरिक सुविधा केंद्र पुपरी के समीक्षा करने के बाद डीएम ने संबंधित संवेदक पर प्राथमिकी दर्ज कराने की बाबत नोटिस देने का निर्देश दिया. कार्यपालक अभियंता को यह भी कहा गया कि एकरारनामा करने के बाद कार्य आरंभ नहीं करने वाले संवेदक को नोटिस भेजे. डीसी विपत्र की बाबत सभी कार्यपालक अभियंता को तीन दिनों के अंदर नोटिस समर्पित करने का निर्देश दिया गया. बैठक में डीडीसी रामाशंकर सिंह भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










