अनशन पर बैठेंगी जिला पार्षद

सीतामढ़ी : जिला पार्षद सरिता यादव ने सदर एसडीओ को एक आवेदन देकर आगामी 21 जनवरी को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने की सूचना दी है. एसडीओ को सौंपे गये आवेदन में श्रीमती यादव ने बताया है कि वह दूसरी दफा जिला पार्षद के पद पर निर्वाचित हुई है. उनके पति महेंद्र सिंह यादव पांच […]
सीतामढ़ी : जिला पार्षद सरिता यादव ने सदर एसडीओ को एक आवेदन देकर आगामी 21 जनवरी को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने की सूचना दी है. एसडीओ को सौंपे गये आवेदन में श्रीमती यादव ने बताया है कि वह दूसरी दफा जिला पार्षद के पद पर निर्वाचित हुई है. उनके पति महेंद्र सिंह यादव पांच दफा विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं. कई दफा जानलेवा हमला भी हो चुका है. लोकसभा चुनाव के दौरान आयोग एवं उच्च न्यायालय के आदेश पर अपना लाइसेंसी राइफल जमा की थी. चुनाव संपन्न होने के बाद राइफल वापस हो जाना चाहिए. डीएम को आवेदन देने के बाद भी राइफल वापस नहीं हो रहा है. राइफल वापस नहीं लौटाने पर सुरक्षा के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










