मुखिया पर हमला करने वालों की जल्द हो गिरफ्तारी

Published at :16 Jan 2015 4:02 PM (IST)
विज्ञापन
मुखिया पर हमला करने वालों की जल्द हो गिरफ्तारी

सीतामढ़ी : बहुजन मुक्ति पार्टी की बैठक सुरसंड प्रखंड के अदलपुर गांव में सत्येंद्र भंडारी के आवास पर आयोजित की गयी. इसमें जिले में बढ़ रहे अपराध पर चर्चा की गयी. वक्ताओं ने कहा कि हत्या व लूटपाट की घटना आम बात हो गयी है. सोनबरसा प्रखंड के मुखिया संजय महतो को गोली मार कर […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : बहुजन मुक्ति पार्टी की बैठक सुरसंड प्रखंड के अदलपुर गांव में सत्येंद्र भंडारी के आवास पर आयोजित की गयी. इसमें जिले में बढ़ रहे अपराध पर चर्चा की गयी. वक्ताओं ने कहा कि हत्या व लूटपाट की घटना आम बात हो गयी है. सोनबरसा प्रखंड के मुखिया संजय महतो को गोली मार कर हत्या करने का प्रयास किया गया. घटनाओं ने जिले के विधि-व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है. मुखिया पर जानलेवा हमला करने वाले अभियुक्तों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाये. दो दिन के अंदर गिरफ्तारी नहीं होने पर प्रखंड व जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया जायेगा. बैठक में ब्रह्मदेव पासवान, कर्मवरी पासवान, दिनेश यादव, कमलदेव राय, भरत चौधरी, सत्यनारायण ठाकुर, प्रमोद सिंह, रामदुलार सिंह, गोनौर पासवान, रामाशंकर, नारायण मल्लिक, कासीम अंसारी, मरियम खातून, रामबालक साह, सत्येंद्र भंडारी व रौउदी बैठा समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन