ऑटो से 224 बोतल सौंफी शराब जब्त, तस्कर फरार

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 20 Aug 2025 7:59 PM

विज्ञापन

भासर पुलिस पिकेट की टीम ने गश्ती के दौरान मंगलवार की शाम बरियारपुर कॉलेज के पीछे छापेमारी कर ऑटो से 224 बोतल नेपाली सौंफी शराब बरामद किया है.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. भासर पुलिस पिकेट की टीम ने गश्ती के दौरान मंगलवार की शाम बरियारपुर कॉलेज के पीछे छापेमारी कर ऑटो से 224 बोतल नेपाली सौंफी शराब बरामद किया है. बताया जा रहा है कि अंधेरे का लाभ उठाकर चालक व तस्कर भाग निकला. पिकेट प्रभारी पुअनि रविकांत कुमार ने इसकी पुष्टि की है. बताया है कि तस्करी में प्रयुक्त ऑटो भी जब्त कर ली गयी है. तस्करों की पहचान की जा रही है. इस संदर्भ में बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. 38 बोतल सौंफी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार पुपरी. मद्य निषेध विभाग की टीम ने चोरौत थाना क्षेत्र के अमनपुर चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान 38 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ बाइक सवार दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्करों की पहचान आवापुर निवासी अमरेश पाठक के पुत्र अनीष पाठक एवं कोरिया निवासी जय नारायण राय के पुत्र मनीष कुमार के रुप में की गयी है. तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी जब्त की गयी है. इस संबंध में दारोगा नीरज कुमार के आवेदन पर मद्य निषेध थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन