आग में एक भैंस झुलसी 50 हजार की संपत्ति नष्ट

Updated at : 17 Dec 2019 1:13 AM (IST)
विज्ञापन
आग में एक भैंस झुलसी 50 हजार की संपत्ति नष्ट

सोनबरसा : थाना क्षेत्र के पिपरा परसाईन पंचायत के पकरिया गांव स्थित एक घर में रविवार के रात अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 9 निवासी स्व गुद्वर ठाकुर के पुत्र राधे ठाकुर के परिजन खाना खाने के बाद सोने चले गए. इसी दौरान उन्हें कुछ आवाज […]

विज्ञापन

सोनबरसा : थाना क्षेत्र के पिपरा परसाईन पंचायत के पकरिया गांव स्थित एक घर में रविवार के रात अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 9 निवासी स्व गुद्वर ठाकुर के पुत्र राधे ठाकुर के परिजन खाना खाने के बाद सोने चले गए. इसी दौरान उन्हें कुछ आवाज सुनाई दी, बाहर आकर देखा तो आग फैल चूकी थी. आग की लपटों ने पूरे घर को अपने चपेट में ले लिया था. आगजनी में घर में रखा कपड़ा व अनाज समेत 50 हजार की संपत्ति जलकर खाक हो गयी.

वहीं एक भैंस बूरी तरह झुलस गयी. अंचल अधिकारी कमला चौधरी ने बताया कि घटना की खबर पर हल्का कर्मचारी राम निवास सिंह को जांच के लिए भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन