ePaper

दो साल बाद आरोपित ने दूसरी बार लड़की का किया अपहरण

Updated at : 29 Oct 2019 1:09 AM (IST)
विज्ञापन
दो साल बाद आरोपित ने दूसरी बार लड़की का किया अपहरण

केस उठाने को लेकर दिया जा रहा था दबाव मेजरगंज : प्रखंड के एक गांव से अपहर्ताओं ने एक युवती के दूसरी बार अपहरण कर लेने का मामला सामने आया है. अपहृता के घर वाले पूर्व में घटित अपहरण की घटना के सदमे से अभी निकल भी नहीं पाये थे कि उनके जख्मों को फिर […]

विज्ञापन

केस उठाने को लेकर दिया जा रहा था दबाव

मेजरगंज : प्रखंड के एक गांव से अपहर्ताओं ने एक युवती के दूसरी बार अपहरण कर लेने का मामला सामने आया है. अपहृता के घर वाले पूर्व में घटित अपहरण की घटना के सदमे से अभी निकल भी नहीं पाये थे कि उनके जख्मों को फिर से कुरेद दिया गया.
दूसरी बार की गयी अपहरण से परिजन टूट चुके है तथा सभी सदमे में है. घटना के आलोक में अपहृता के पिता द्वारा सोमवार को स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है, जिसमें थाना क्षेत्र के कुआरी मदन गांव निवासी उदय मंडल, सुधीर मंडल व संदीप कुमार सिंह को आरोपित किया गया है. दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि 25 अक्तूबर के सुबह उसकी पुत्री गांव के एक दुकान से सामान लाने गयी, जहां से आरोपितों ने उसका अपहरण कर लिया.
पुलिस के खिलाफ हुआ था उग्र प्रदर्शन
इससे पूर्व 10 मार्च 2015 को भी उक्त तीनो अपहर्ताओं ने लड़की का अपहरण कर लिया था. मामले में पुलिस की शिथिलता देखकर आक्रोशित परिजन व उसके ग्रामीणों ने थाना का घेराव कर पुलिस प्रशासन के विरुद्ध उग्र प्रदर्शन किया था. तब तात्कालीन पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई के लिए अनुसंधानकर्ता को बदल दिया था. नया अनुसंधानकर्ता तात्कालीन थानाध्यक्ष रामनंदन प्रसाद को बनाया गया था. जिसके आलोक में घटना के करीब एक माह के भीतर पुलिस ने पंजाब प्रांत के होशियारपुर से जख्मी हालत में अपहृता को बरामद किया था.
न्यायालय में 164 के बयान के दौरान अपहृत लड़की ने बताया था कि घोर यातना देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया. अपहृता के बरामदगी के कुछ ही दिनों बाद आरोपी अपहरणकर्ता उदय को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायिक हिरासत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया था. उदय अभी जमानत पर बाहर था तथा परिजनों पर बराबर केस को वापस लेने का दबाव बना रहा था. थानाध्यक्ष राजदेव प्रसाद यादव ने बताया कि अपहृता के बरामदगी व आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. अनुसंधान की जवाबदेही दरोगा राम हिर्दय प्रसाद साह को सौंपा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन