ट्रैक से महिला का शव बरामद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Apr 2019 1:41 AM (IST)
विज्ञापन

गाढा-मानिक चौक रोड में गुमटी के पास हादसा मानसिक तौर पर विक्षिप्त थी महिला, पिता का बयान दर्ज रून्नीसैदपुर : सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर रेल खंड पर थाना क्षेत्र के गाढा-मानिक चौक पथ में रेलवे गुमटी संख्या 26-सी के समीप रेलवे ट्रैक पर सोमवार की सुबह पुलिस ने एक महिला का क्षत विक्षत शव बरामद किया है. जानकारी […]
विज्ञापन
गाढा-मानिक चौक रोड में गुमटी के पास हादसा
मानसिक तौर पर विक्षिप्त थी महिला, पिता का बयान दर्ज
रून्नीसैदपुर : सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर रेल खंड पर थाना क्षेत्र के गाढा-मानिक चौक पथ में रेलवे गुमटी संख्या 26-सी के समीप रेलवे ट्रैक पर सोमवार की सुबह पुलिस ने एक महिला का क्षत विक्षत शव बरामद किया है.
जानकारी के अनुसार, महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त बतायी जाती है. मृतका की पहचान थाना क्षेत्र के मानिक चौक गांव निवासी सुकलु सहनी की पत्नी रेखा देवी (25 वर्ष) के रूप में की गयी है. सुबह स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर एक महिला की लाश देखी. मृतका के सिर और दोनों हाथ कट कर अलग हो गये थे. लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी. सूचना मिलते ही पुलिस अवर निरीक्षक भीम कुमार व एसआइ लक्ष्मीकांत पासवान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.
पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. घटना के बाद मृतक के पिता जिला के परसौनी थाना क्षेत्र के गिसारा मुसहरी निवासी सुरेश सहनी के लिखित बयान पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है.
आवेदन में सुरेश सहनी ने कहा है कि उनकी पुत्री रेखा देवी दिमागी रूप से विक्षिप्त रहा करती थी. अचानक सुबह घर से निकल कर वह रेलवे पटरी गाढा गुमती के समीप पहुंची, जहां किसी ट्रेन की चपेट में आने से कट जाने के कारण उसकी मृत्यु हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




