एडवांस टैक्स से चुके करदाताओं को एक और मौका

Updated at : 28 Mar 2019 1:19 AM (IST)
विज्ञापन
एडवांस टैक्स से चुके करदाताओं को एक और मौका

सीतामढ़ी : स्थानीय आयकर अधिकार अभय कुमार ने प्रधान आयकर आयुक्त, मुजफ्फरपुर के हवाले से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि एडवांस टैक्स अदा करने से चूके स्थानीय करदाताओं को अपने एडवांस टैक्स को अदा करने के लिए एक और मौका दिया गया गया है. आयकर अधिकारी ने प्रधान आयकर आयुक्त के हवाले से […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : स्थानीय आयकर अधिकार अभय कुमार ने प्रधान आयकर आयुक्त, मुजफ्फरपुर के हवाले से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि एडवांस टैक्स अदा करने से चूके स्थानीय करदाताओं को अपने एडवांस टैक्स को अदा करने के लिए एक और मौका दिया गया गया है.

आयकर अधिकारी ने प्रधान आयकर आयुक्त के हवाले से बताया है कि विभिन्न क्षेत्रों के करदाताओं ने अपने आय के अनुरूप एडवांस टैक्स का भुगतान नहीं किया है, ऐसे करदाताओं को विभाग के पास उपलब्ध आंकड़े एवं जानकारी के आधार पर चिह्नित किया जा रहा है. ऐसे आयकरदाताओं पर आयकर अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने करदाताओं से आग्रह किया है कि जिन करदाताओं ने 15 मार्च तक एडवांस टैक्स का भुगतान नहीं किया है, उन्हें एक बार फिर मौका दिया जा रहा है कि वे एक बार पुन: अपने आय का आकलन कर यथोचित कर का भुगतान 31 मार्च से पूर्व सुनिश्चित करें, ताकि वे दंड और अभियोग की कार्रवाई से बच सकें. प्रधान आयकर आयुक्त ने आयकरदाताओं से आयकर का भुगतान कर राष्ट्र निर्माण में सहयोगी बनने की अपील की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन