हाई स्पीड बाइकर्स व डीजे संचालन पर होगी कड़ी कार्रवाई

Updated at : 15 Mar 2019 7:23 AM (IST)
विज्ञापन
हाई स्पीड बाइकर्स व डीजे संचालन पर होगी कड़ी कार्रवाई

मेजरगंज : रंगों का त्योहार होली को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. इस दौरान मौजूद लोगों ने विभिन्न प्रकार की समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराते हुए निर्बाध बिजली आपूर्ति कराने की मांग की व पड़ोसी देश नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र […]

विज्ञापन
मेजरगंज : रंगों का त्योहार होली को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. इस दौरान मौजूद लोगों ने विभिन्न प्रकार की समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराते हुए निर्बाध बिजली आपूर्ति कराने की मांग की व पड़ोसी देश नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र से शराब लाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का अनुरोध किया.
वक्ताओं ने कहा कि होली जैसे खुशी के मौके पर शराब विवाद व हंगामा का सबसे बड़ा कारण बन जाता है. ऐसे में इस पर पूरी तरह रोक लगनी चाहिए. कई लोगों ने खास कर नवयुवक वर्ग के लड़कों द्वारा हाई स्पीड में बाइक चलाने पर लगाम लगाने की मांग की गयी. उक्त मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए थानाध्यक्ष श्री सिंह ने तत्काल के प्रभाव से कार्रवाई करने का भरोसा दिया.
हाई स्पीड बाइक चलाने वाले युवकों के अभिभावकों से इस पर विशेष ध्यान देने की अपील की गयी. थानाध्यक्ष ने कहा कि पकड़े जाने पर ऐसे युवकों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. डीजे संचालकों को निर्देश दिया गया कि किसी भी सूरत में डीजे का उपयोग बर्दाश्त नहीं होगा. पकड़े जाने पर डीजे जब्त करने के साथ हीं कड़ी कार्रवाई की जायेगी. मौके पर दर्जनों गणमान्य समेत बड़ी संख्या में दोनों समुदाय के लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन