सोशल मीडिया पर पिस्टल की फोटो पोस्ट करना पड़ा महंगा, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर पिस्टल की फोटो पोस्ट करना पड़ा महंगा, आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार के सुरसंड में सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है. पुलिस ने पिस्टल के साथ फोटो वायरल करने के आरोप में एक युवक को उसके घर से गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

SursandPoliceArrest:  बिहार में सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ पुलिस का कड़ा रुख जारी है. ताजा मामला सुरसंड थाना क्षेत्र का है, जहां भिट्ठा पुलिस ने शनिवार की शाम बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ अपनी फोटो वायरल करने के मामले में काफी दिनों से फरार चल रहे एक आरोपी को उसके घर से दबोच लिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान क्षेत्र के भेमुआ गांव निवासी मोती शाह के पुत्र आलमगीर के रूप में की गई है.

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर पुलिस ने भेमुआ गांव में की छापेमारी

थानाध्यक्ष दीपक पटेल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को आरोपी के घर पर होने की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया. यह छापेमारी अभियान अपर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार के नेतृत्व में चलाया गया. पुलिस बल ने अचानक भेमुआ गांव स्थित आरोपी के घर पर दबिश दी और घेराबंदी कर आलमगीर को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया. पुलिस काफी समय से उसकी तलाश में जुटी हुई थी.

आरोपी को भेजा गया न्यायिक हिरासत में

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी आलमगीर ने कुछ समय पहले हाथ में पिस्टल लेकर एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी, जो तेजी से वायरल हो गई थी. पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की थी, जिसके बाद से ही आरोपी गिरफ्तारी के डर से लगातार फरार चल रहा था. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कागजी कार्रवाई और पूछताछ पूरी कर आरोपी आलमगीर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

यह भी पढ़ें: समाज जिसे समझ बैठा था 'मृत', भाई के अटूट विश्वास ने 41 साल बाद उसे जिंदा लौटाया


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन