रीगा में डीएमयू ट्रेन से कटकर युवक की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल पर ही दम तोड़ा रीगा : सीतामढ़ी-रक्सौल रेलखंड पर रीगा रेलवे स्टेशन के समीप पश्चिमी गुमटी के पास मंगलवार को डीएमयू ट्रेन से कटकर एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान सहियारा थाना क्षेत्र के महादेव गांव निवासी कन्त राम के 35 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार के रुप में […]
विज्ञापन
घटनास्थल पर ही दम तोड़ा
रीगा : सीतामढ़ी-रक्सौल रेलखंड पर रीगा रेलवे स्टेशन के समीप पश्चिमी गुमटी के पास मंगलवार को डीएमयू ट्रेन से कटकर एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.
मृतक की पहचान सहियारा थाना क्षेत्र के महादेव गांव निवासी कन्त राम के 35 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार के रुप में की गयी है. सूचना मिलने पर सीतामढ़ी जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. रेल थानाध्यक्ष तपेश्वर प्रसाद ने बताया कि गुमटी पार करने के क्रम में उक्त युवक रक्सौल जा रही डीएमयू ट्रेन की चपेट में आ गया.
जानकारी के अनुसार, वह नेपाल के जनकपुर से टेंपो पर सवार होकर घर लौट रहा था. ट्रेन आने के कारण गुमटी का बैरियर गिरा था. वह टेंपो से उतरकर रेलवे ट्रैक की तरफ बढ़ा, इसी बीच ट्रेन आ गयी. वह तीन बच्चों का पिता था. उसकी मौत से घर में चीत्कार मचा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










