दम नहीं है कि लगाएं चक्कर

Published at :30 May 2014 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
दम नहीं है कि लगाएं चक्कर

सीतामढ़ीः स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों के प्रवरण कोटि के वेतनमान की दूसरी सूची डेढ़ साल बाद भी जारी नहीं की जा सकी है. इसको लेकर बथनाहा प्रखंड के कमलदह गांव निवासी व सेवानिवृत्त शिक्षक श्रीनारायण प्रसाद कुशवाहा ने डीएम से शिकायत की है. आवेदन में श्री कुशवाहा ने बताया है कि वेतनमान से संबंधित प्रथम सूची […]

विज्ञापन

सीतामढ़ीः स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों के प्रवरण कोटि के वेतनमान की दूसरी सूची डेढ़ साल बाद भी जारी नहीं की जा सकी है. इसको लेकर बथनाहा प्रखंड के कमलदह गांव निवासी व सेवानिवृत्त शिक्षक श्रीनारायण प्रसाद कुशवाहा ने डीएम से शिकायत की है. आवेदन में श्री कुशवाहा ने बताया है कि वेतनमान से संबंधित प्रथम सूची 31 जुलाई 12 को जारी की गयी थी. दूसरी सूची निकाले जाने के लिए डेढ़ साल से डीइओ कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. यहां तक कि पेंशन मिल रहा है और सेवा पुस्तिका में कहीं कोई त्रुटि भी नहीं है.

डीएम के यहां गये तीन बार

श्री कुशवाहा उक्त शिकायत को लेकर डीएम के जनता दरबार में क्रमश: तीन अगस्त 13, सात नवंबर 13 व 26 नवंबर 13 से आवेदन दिये थे. बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी है. उनका मानना है कि डीएम के आदेश का कोई प्रभाव अधिकारियों पर नहीं पड़ रहा है.

पेंशनर हो गये हैं बेदम

डीएम को बताया है कि सेवानिवृत्त शिक्षकों में अब वह ताकत नहीं है कि अपने काम के लिए बराबर कार्यालयों का चक्कर लगाये. वे हार कर उनके पास आये हैं. कुशवाहा ने डीएम से उक्त बातों पर ठोस कार्रवाई करने का आग्रह किया है. डीइओ कुमार सहजानंद ने बताया कि वे अभी एक बैठक में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन