महिला की करंट से मौत

Published at :07 Jun 2018 6:10 AM (IST)
विज्ञापन
महिला की करंट से मौत

सीतामढ़ी : डुमरा थाना क्षेत्र के मेथौरा गांव के पूर्वी सरेह में बुधवार को घास काटने गयी महिला की करंट से मौत हो गयी. मृतका इमरी देवी (60) गांव के ही योगी साह की पत्नी थी. सूचना मिलने पर डुमरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : डुमरा थाना क्षेत्र के मेथौरा गांव के पूर्वी सरेह में बुधवार को घास काटने गयी महिला की करंट से मौत हो गयी. मृतका इमरी देवी (60) गांव के ही योगी साह की पत्नी थी.

सूचना मिलने पर डुमरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. सरपंच राकेश कुमार एवं ग्रामीण राम लक्षण महतो ने बताया कि मृतका सुबह लगभग आठ बजे घास काटने गांव से पूरब सरेह में गयी थी. घास काटने के क्रम में ही 11 हजार वोल्ट का करंट प्रवाहित विद्युत तार शरीर पर गिर पड़ा,
जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गयी. गांव के ही विष्णुदेव सिंह, प्रभात कुमार, डॉ सत्येंद्र कुमार, कैलाश दास, बृजनंदन दास समेत दर्जनों ग्रामीणों ने कहा कि कई बार विद्युत विभाग को जर्जर तार बदलने को लेकर आवेदन दिया जा चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन