पटना : तेजस्वी को बदनाम करने की हो रही है साजिश : मांझी

Published at :05 Jun 2018 9:28 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : तेजस्वी को बदनाम करने की हो रही है साजिश : मांझी

पटना : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने वैशाली में दलित अत्याचार की घटना पर दुख जताते हुए राज्य सरकार पर सीधा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि दलित हित की ढोंग करने वाली नीतीश-मोदी सरकार को बताना चाहिए कि आखिर उनके राज में क्या हो रहा है. […]

विज्ञापन
पटना : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने वैशाली में दलित अत्याचार की घटना पर दुख जताते हुए राज्य सरकार पर सीधा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि दलित हित की ढोंग करने वाली नीतीश-मोदी सरकार को बताना चाहिए कि आखिर उनके राज में क्या हो रहा है. सरकार कार्रवाई करने की जगह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव पर आरोप लगा रही है.
तेजस्वी को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है. वैशाली में हुई घटना में आरोपित कोई व किसी जाति का हो उस पर स्पीडी ट्रायल करवा कर सरकार सजा दिलाये. लेकिन आरोपितों को थाने से ही छोड़ दिया गया. मांझी ने वैशाली की घटना को लेकर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अनामिका पासवान के नेतृत्व में पाच सदस्यीय टीम को जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन