संपत्ति विवाद में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या

Published at :04 Jun 2018 9:35 AM (IST)
विज्ञापन
संपत्ति विवाद में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या

पटना : सीतामढ़ी जिले में रविवार देर रात संपत्ति विवाद को लेकर युवकों ने अपने पिता एवं सौतेली मां सहित दो सौतेले भाइयों की गोली मारकर कथित रूप से हत्या कर दी. पुलिस उपाधीक्षक (सदर) कुमार वीर विरेंद्र ने सोमवार को बताया कि घटना जिले के डुमरा थानाक्षेत्र के बंचौरी गांव की है. मृतकों की […]

विज्ञापन

पटना : सीतामढ़ी जिले में रविवार देर रात संपत्ति विवाद को लेकर युवकों ने अपने पिता एवं सौतेली मां सहित दो सौतेले भाइयों की गोली मारकर कथित रूप से हत्या कर दी. पुलिस उपाधीक्षक (सदर) कुमार वीर विरेंद्र ने सोमवार को बताया कि घटना जिले के डुमरा थानाक्षेत्र के बंचौरी गांव की है. मृतकों की पहचान रामविलास साव (55), उनकी दूसरी पत्नी सुनीता देवी (50) तथा दूसरी पत्नी से दो अविवाहित पुत्रों भोला साव और राहुल साव के रूप में हुई हैं.

इसे भी पढ़ें : संपत्ति विवाद में करवायी थी भाई की हत्या, दो गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि घटना रविवार देर रात करीब 12 बजे हुई. रामविलास और भोला के शव सड़क पर से जबकि सुनीता और राहुल का शव घर के भीतर से बरामद किया गया है. अधिकारी ने बताया कि रामविलास की पहली पत्नी मनटुटिया देवी और उनके तीनों आरोपी पुत्र बिट्टू कुमार, पप्पू कुमार और रोहित कुमार बंचौरी गांव में ही दूसरे मकान में रह रहे थे. रामविलास अपनी दूसरी पत्नी तथा उसके बच्चों के साथ अलग मकान में रहता था.

इसे भी पढ़ें : संपत्ति विवाद में अधेड़ की गला रेत हत्या, आक्रोश

उन्होंने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया है. मनटुटिया देवी अभी भी फरार है. वीरेंद्र ने बताया कि पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. हत्या की इस वारदात में उनका सहयोग करने वाले अन्य लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला सदर अस्पताल भेजा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन