प्रभात खबर ने 11 अपराजिताओं का िकया सम्मान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Jun 2018 4:42 AM (IST)
विज्ञापन

डुमरा हवाई अड्डा मैदान में हुआ कार्यक्रम सीतामढ़ी : प्रभात खबर की ओर से गुरुवार को डुमरा हवाई अड्डा मैदान में ‘अपराजिता सम्मान’ कार्यक्रम सह लोक गायिका देवी की संगीतमयी शाम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथि क्रमश: विधान पार्षद दिलीप राय, रामेश्वर कुशवाहा, विधायक सुनील कुशवाहा, जिप अध्यक्ष उमा देवी, एएसपी अभियान […]
विज्ञापन
डुमरा हवाई अड्डा मैदान में हुआ कार्यक्रम
सीतामढ़ी : प्रभात खबर की ओर से गुरुवार को डुमरा हवाई अड्डा मैदान में ‘अपराजिता सम्मान’ कार्यक्रम सह लोक गायिका देवी की संगीतमयी शाम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथि क्रमश: विधान पार्षद दिलीप राय, रामेश्वर कुशवाहा, विधायक सुनील कुशवाहा, जिप अध्यक्ष उमा देवी, एएसपी अभियान संदीप कुमार नीरज, सहकारिता बैंक की अध्यक्ष मधु प्रिया, जिप उपाध्यक्ष देवेंद्र साह एवं लोक अभियोजक अरुण कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर जिले की विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर काम करने वाली 11 महिलाओं को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में उन प्रायोजकों को भी शील्ड देकर सम्मानित किया गया, जिनके सहयोग से प्रभात खबर को ऐसे कार्यक्रम करने का हौसला मिला.
प्रभात खबर ने
इनका हुआ सम्मान. अतिथियों ने प्रभावती ठाकुर(दिव्यांग सेवा), आशा प्रभात( हिंदी व उर्दू साहित्य की सेवा), डॉ रेणु चटर्जी(गरीबों की निःशुल्क सेवा, रितु जायसवाल(बतौर मुखिया समाजसेवा), उषा भावसिंका(दलितों व महादलितों की सेवा), पुष्पा लोहिया(जरूरतमंदों की सेवा, चंदन सिंह(गरीब बच्चों को निःशुल्क शिक्षा), सीमा गुप्ता(गरीबों की सेवा, सविता हिसारिया(गरीबों की मददगार), मधुरिमा(दिव्यांग सेवा) व मधुबाला(आरटीआइ एक्टिविस्ट) को शॉल ओढ़ाकर व शील्ड देकर सम्मानित किया. मंच संचालन शिक्षक एसएन झा ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










