चीनी मिल कर्मी के घर से तीन लाख की चोरी

Published at :30 May 2018 4:06 AM (IST)
विज्ञापन
चीनी मिल कर्मी के घर से तीन लाख की चोरी

रीगा : थाना क्षेत्र के शिवनगर गांव में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने रीगा चीनी मिल कर्मी संजीव कुमार सिंह के घर से नगदी, जेवरात समेत लगभग तीन लाख की चोरी कर ली. इस संबंध में गृहस्वामी ने मंगलवार को थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. जानकारी के अनुसार, श्री सिंह नवनिर्मित […]

विज्ञापन

रीगा : थाना क्षेत्र के शिवनगर गांव में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने रीगा चीनी मिल कर्मी संजीव कुमार सिंह के घर से नगदी, जेवरात समेत लगभग तीन लाख की चोरी कर ली. इस संबंध में गृहस्वामी ने मंगलवार को थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. जानकारी के अनुसार, श्री सिंह नवनिर्मित मकान के कमरे में परिवार समेत सो रहे थे. इसी क्रम में चोर दीवार फांदकर घर में घुसा तथा सूटकेस में रखा लगभग दो लाख मूल्य के सोने व चांदी के जेवरात के अलावा 15 हजार रुपये समेत अन्य सामान चोरी कर लिया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन