ईमानदारी से करें काम, नहीं तो होगी कार्रवाई
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 May 2018 4:33 AM (IST)
विज्ञापन

डीएम ने नप कार्यपालक पदाधिकारी को सड़क से अतिक्रमण हटवाने का दिया निर्देश सीतामढ़ी : डीएम डाॅ रणजीत कुमार सिंह ने स्थानीय सीएस कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ सोमवार को बैठक कर अधिकारियों व कर्मियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. सीएस त्रिवेणी प्रसाद सिंह ने डीएम का जोरदार स्वागत करने […]
विज्ञापन
डीएम ने नप कार्यपालक पदाधिकारी को सड़क से अतिक्रमण हटवाने
का दिया निर्देश
सीतामढ़ी : डीएम डाॅ रणजीत कुमार सिंह ने स्थानीय सीएस कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ सोमवार को बैठक कर अधिकारियों व कर्मियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया.
सीएस त्रिवेणी प्रसाद सिंह ने डीएम का जोरदार स्वागत करने के साथ ही डीएम को अस्पताल से संबंधित विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया. डीएम ने अधिकारियों व स्वास्थ्य कर्मियों की समस्याओं को सुनने के बाद कहा कि कम संसाधनों में बेहतर काम करने के लिए लगन की आवश्यकता है. डीएम ने लापरवाह कर्मियों को आगाह किया कि या तो वे अपना काम इमानदारी के साथ करें, या फिर नौकरी छोड़ कर चले जाएं. लापरवाह लोगों पर कार्रवाई तय है.
डीएम ने कहा कि योगदान देने के दूसरे ही दिन उन्होंने सदर अस्पताल का जायजा लिया था. अस्पताल की स्थिति देखकर ही पता चल गया था कि जब सदर अस्पताल की यह स्थिति है तो पीएचसी की स्थिति क्या होगी? डीएम ने कहा कि उन्हें सूचना मिली है कि सदर अस्पताल में दलालों का साम्राज्य है, जिनके द्वारा भोले-भाले मरीजों व उनके परिजनों को बहला-फुसलकर अपने चहेते निजी चिकित्सकों के यहां भरती करा दिया जाता है, जहां से उसे कमीशन प्राप्त होता है.
ड्रेस कोड में रहने की दी हिदायत : डीएम ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को अपने ड्रेस कोड में रहने की हिदायत देते हुए कहा कि आप ड्रेस कोड में रहेंगे तो मरीजों व उनके परिजनों को आपको पहचानने में परेशानी नहीं होगी. डीएम की नजर जब अस्पताल के मुख्य द्वार के समीप अतिक्रमण पर गयी तो उन्होंने वहीं से नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को कॉल कर अविलंब सड़क से अतिक्रमण हटवाने का निर्देश दिया. उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी से कहा कि जब उनकी वाहन अतिक्रमण के चलते फंस गयी है तो एंबुलेंस का क्या हाल होता होगा? एक सवाल के जवाब में डीएम ने कहा कि जिले के तमाम पीएचसी में नये सिरे से प्रभारियों की नियुक्ति की जाएगी.
इसके लिए विभाग को पत्र लिखा गया है. उन्होंने कहा कि हर हाल में जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार लाया जाएगा. बिचौिलयों व असामाजिक तत्वों पर हर हाल में नकेल कसी जाएगी. इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर अस्पताल में पुलिस पदाधिकारी समेत आवश्यक संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की जा रही है. मौके पर डीएस डाॅ शकील अंजुम, डाॅ सुधा झा, डॉ सीबी प्रसाद, डाॅ मनोज कुमार, डाॅ राजेश कुमार, व अस्पताल प्रबंधक विजय चद्र झा समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










