15 सूत्री मांगों को लेकर राकांपा का धरना-प्रदर्शन

Published at :04 May 2018 5:25 AM (IST)
विज्ञापन
15 सूत्री मांगों को लेकर राकांपा का धरना-प्रदर्शन

सीतामढ़ी : बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिला मुख्यालय डुमरा स्थित आंबेडकर स्थल पर धरना-प्रदर्शन किया. धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामबाबू साह ने की. धरना को संबोधित करते हुए पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारी सह पूर्व मंत्री नवल किशोर […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिला मुख्यालय डुमरा स्थित आंबेडकर स्थल पर धरना-प्रदर्शन किया.

धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामबाबू साह ने की. धरना को संबोधित करते हुए पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारी सह पूर्व मंत्री नवल किशोर शाही ने कहा कि वर्ष 2000 में बिहार का विभाजन हुआ तथा एक अलग राज्य झारखंड अस्तित्व में आया. विभाजन के उपरांत समस्त खनिज संपदा एवं औद्योगिक कल-कारखाने झारखंड में चले गये, बिहार के हिस्से सिर्फ बाढ़ व बालू आया. प्रदेश महासचिव शकील अहमद ने कहा कि विडंबना ही कहेंगे कि विभाजन के कालखंड में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार में बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शक्तिशाली मंत्री थे,

लेकिन वे भी बिहार के लिए घोषित विशेष आर्थिक पैकेज राज्य को दिलवाने में असफल रहे. जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिलवाने के लिए आज से एक व्यापक राज्यव्यापी जन आंदोलन की शुरुआत की है. धरना के पश्चात शिष्टमंडल डीएम से मिलकर राज्यपाल को संबोधित 15 सूत्री मांग पत्र सौंपा. कार्यक्रम का संचालन महासचिव शैलेंद्र कुमार झा ने किया. मौके पर महेंद्र झा, प्रमोद पासवान, महेश प्रसाद, मो अतीक, हर्षबल्लभ सिंह, मो उजाले, विजेंद्र शर्मा, रामकुमारी देवी, सियावती देवी, रामबाबू पासवान, प्रणय कुमार मिश्र आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन