कार से 1100 बोतल शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 20 Jun 2025 7:29 PM

विज्ञापन

एसएसबी जवानों ने गुरुवार की रात पिलर संख्या 303/20 के समीप से नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 300 एमएल का 1100 बोतल देसी शराब लदी कार के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

सुरसंड. इंडो-नेपाल बॉर्डर पर गश्त लगा रहे स्थानीय कैंप के एसएसबी जवानों ने गुरुवार की रात पिलर संख्या 303/20 के समीप से नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 300 एमएल का 1100 बोतल देसी शराब लदी कार के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. जिनकी पहचान डुमरा थाना क्षेत्र के आजमगढ़ गांव निवासी कलेश्वर मंडल के पुत्र चंदन मंडल व पुनौरा थाना क्षेत्र के पमरा गांव निवासी विलास राय के पुत्र सुशील राय के रूप में हुई है. एसएसबी ने जब्त शराब व बीआर 1एएच 4688 नंबर की कार समेत गिरफ्तार दोनों तस्कर को सुरसंड थाना के हवाले कर दिया. थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार दोनों तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. टेंपो से 1200 बोतल शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार पुपरी. मद्य निषेध विभाग की टीम ने सुरसंड थाना क्षेत्र के अदलपुर पेट्रोल पंप के निकट वाहन चेकिंग के दौरान टेंपो से 1200 बोतल नेपाली सौंफी शराब बरामद किया है. साथ ही एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान पुनौरा निवासी सोनफी पासवान के पुत्र छोटे पासवान के रुप में की गयी है. इस संबंध में जमादार आनंद कुमार के आवेदन पर मद्य निषेध थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन