कोट बाजार से 10 कार्टन शराब व बाइक बरामद

Published at :17 Dec 2017 5:41 AM (IST)
विज्ञापन
कोट बाजार से 10 कार्टन शराब व बाइक बरामद

कार्रवाई. खबर छपने के बाद नगर थाने की पुलिस ने की छापेमारी सीतामढ़ी : 16 दिसंबर को प्रभात खबर में ‘शहर के कोट बाजार से जुड़े हैं शराब माफियाओं के तार!’ शीर्षक से छपी खबर के बाद नगर थाने की पुलिस ने शनिवार को शहर के नूतन सिनेमा के सामने कोट बाजार वार्ड संख्या-16 में […]

विज्ञापन

कार्रवाई. खबर छपने के बाद नगर थाने की पुलिस ने की छापेमारी

सीतामढ़ी : 16 दिसंबर को प्रभात खबर में ‘शहर के कोट बाजार से जुड़े हैं शराब माफियाओं के तार!’ शीर्षक से छपी खबर के बाद नगर थाने की पुलिस ने शनिवार को शहर के नूतन सिनेमा के सामने कोट बाजार वार्ड संख्या-16 में छापेमारी की. छापेमारी के क्रम में पुलिस टीम ने दो बोरा में रखे 10 कार्टन नेपाली सौंफी शराब व एक बाइक बरामद किया है.
हालांकि शराब के धंधे से जुड़े कारोबारी अब तक पुलिस की पकड़ में नहीं आया है. शहर की गश्त में निकले पैंथर मोबाइल के जवानों को गुप्त सूचना मिली थी कि मोहल्ला में शराब का बड़ा खेप छिपा कर रखा गया है. नगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा को सूचना देते हुए टीम दारोगा अशोक कुमार दास व संजय कुमार राय को लेकर तत्काल होटल आशीर्वाद के पीछे वाली गली की घेराबंदी कर दी. वहां झाड़ी में छिपाकर रखे गये दो बोरा नेपाली शराब बरामद किया गया. नगर थानाध्यक्ष ने छानबीन की. जिस जगह से शराब
की बरामदगी हुई है, उसके ठीक बगल में पासवान टोला से तीन दिन पूर्व ही 21 सौ बोतल नेपाली सौंफी शराब का बड़ा खेप मिला था.
छानबीन के क्रम में पुलिस टीम को एक घर के सामने खड़ी बजाज सीटी-100 बाइक(यूए 072के 8804) भी बरामद की है. उसके भूपभैरो गांव में रहने की बात सामने आयी है. नगर थानाध्यक्ष ने मोहल्ले में मौजूद महिलाओं से कारोबारी के संबंध में जानकारी प्राप्त की. शराब बरामदगी को लेकर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है.
मोहल्ले को बनाया था स्टॉक प्वाइंट
महज तीन दिन के भीतर पासवान टोला में एक के बाद एक शराब का बड़ा स्टॉक मिलने से पुलिस भी हतप्रभ है. इस दौरान 177 कार्टन नेपाली सौंफी शराब बरामद किया गया है. प्रथमदृष्टया माफियाओं द्वारा मोहल्ले को शराब का स्टॉक प्वाइंट बनाने की बात सामने आ रही है. नगर थानाध्यक्ष कहते हैं कि अगर धंधे में वहां के लोगों की संलिप्तता का पता चलेगा तो पुलिस उनके विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई करेगी.
कारोबारियों पर होगी कार्रवाई
शराब बरामदगी मामले में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है. पिछले तीन दिन के भीतर शराब का बड़ा स्टॉक बरामद किया गया है. कहीं न कहीं इस धंधे को बड़े माफियाओं द्वारा अंजाम दिया जा रहा है. उसे चिह्नित कर धड़-पकड़ की कार्रवाई की जा रही है. मोहल्ले के अधिकांश लोग दैनिक मजदूरी करते हैं. कहीं न कही कारोबारियों द्वारा धन का लालच देकर ही इतना बड़ा स्टॉक छिपाकर रखा गया था.
अनिल कुमार शर्मा, नगर थानाध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर
छापेमारी में तीन दिन के भीतर मोहल्ले से 177 कार्टन शराब मिली
शराबबंदी कानून लागू होने के बाद नगर पुलिस की अब तक की
सबसे बड़ी कार्रवाई
झाड़ी व जलकुंभी में छिपा कर
रखी जा रही शराब
बरामद बाइक मालिक
को तलाश रही पुलिस
छापेमारी के क्रम में पासवान टोला कोट बाजार वार्ड संख्या-16 से बरामद बजाज सीटी 100 बाइक के मालिक की पुलिस तलाश कर रही है. जब्त बाइक को नगर थाना लाया गया है. वहां बाइक का निबंधित नंबर व चेचिस नंबर से डीडीओ कार्यालय से पहचान की जायेगी. हालांकि बाइक के निबंधित नंबर को लेकर पुलिस उलझन में है. पुलिस को आशंका है कि बाइक चोरी की भी हो सकती है. जिस जगह पर पुलिस को उक्त बाइक मिली है, वहां के बगलगीर लोगों से पूछताछ की गयी, जिसमें बाइक के बारे में किसी जानकारी से इनकार किया गया. एक महिला ने बताया कि संभवत: उक्त बाइक भूपभैरो के एक व्यक्ति की है, जिसकी गतिविधियां इधर कुछ दिनों से मोहल्ले में बढ़ गयी थी. पुलिस इस बिंदु को भी खंगाल रही है कि उक्त व्यक्ति कौन है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन